Search for:
  • Home/
  • Breaking News/
  • आईएएस अधिकारियों की जिम्मेदारी में फेरबदल…

आईएएस अधिकारियों की जिम्मेदारी में फेरबदल…

Listen to this article

Kuldeep Khandelwal/ Niti Sharma/ Kaviraj Singh Chauhan/ Vineet Dhiman/ Anirudh vashisth

उत्तराखंड के दो आईएएस अधिकारियों की जिम्मेदारी में फेरबदल किया गया है। उत्तराखंड शासन द्वारा दो आईएएस अधिकारियों के तबादले किये गए हैं। आईएएस अधिकारी सविन बंसल (IAS-2009) को अपर सचिव-आपदा प्रबन्धन, परियोजना प्रबंधक से अवमुक्त करते हुए अपर सचिव-ग्राम्य विकास, आयुक्त-ग्राम्य विकास की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

जबकि आईएएस आनन्द स्वरूप (IAS-2010) को अपर सचिव-ग्राम्य विकास, आयुक्त-ग्राम्य विकास की जिम्मेदारी से अवमुक्त करते हुए अपर सचिव-आपदा प्रबन्धन, कृषि एवं कृषक कल्याण, परियोजना प्रबंधक-UEAP/UDRP/UDR P-Additional Funding की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

उक्त अधिकारियों से अपेक्षा की गई है कि अपने अवमुक्ति के वर्तमान पदभार/विभाग से कार्यमुक्त होकर नवीन तैनाती के पदभार/विभाग में तत्काल कार्यभार ग्रहण करना सुनिश्चित करें तथा तत्संबंधी आख्या/प्रमाणक शासन को उपलब्ध करायें।

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required