Search for:
  • Home/
  • Blog/
  • मौनी अमावस्या पर राम जन्मभूमि पथ पर भक्तों का रेला,सरयू में किया स्नान

मौनी अमावस्या पर राम जन्मभूमि पथ पर भक्तों का रेला,सरयू में किया स्नान

Listen to this article

अयोध्या : बीते दिन 9 फरवरी दिन गुरूवार को श्रद्धालुओं ने मौनी अमावस्या पर प्रयागराज में स्नान श्रद्धा की डुबकियां लगाईं। आज शनिवार को भी इसके समापन पर श्रद्धालुओं का ताता लगा रहा। घाट से लेकर मठ-मंदिर और गलियां आज शनिवार को भक्तों से भरी रहीं। अचानक उमड़ी भीड़ से व्यवस्थाएं ध्वस्त हो गईं। भारी भीड़ को देखते हुए रामनगरी में यातायात प्रतिबंधित कर दिया गया है। श्रद्धालुओं के सामान रखने व जांच करने की व्यवस्था भी भारी भीड़ के चलते फेल होती दिखी। बड़ी संख्या में श्रद्धालु सामान व मोबाइल सहित राम जन्मभूमि में प्रवेश कर जा रहे हैं। लाकर की व्यवस्था नाकाफी साबित हुई। दोपहर 12:00 बजे तक 70, 000 से अधिक श्रद्धालु रामलला के दरबार में हाजिरी लगा चुके हैं। शास्त्रों में प्रयागराज स्नान के बाद अयोध्या में सरयू स्नान का पौराणिक महत्त्व बताया गया है। इसी मान्यता के चलते भक्त रामनगरी आते हैं। प्रयागराज के श्रद्धालुओं का आगमन शनिवार को भी दिन भर जारी रहा।

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required