Search for:
  • Home/
  • Haridwar News/
  • मोदी के 25 साल के सार्वजनिक सेवा कार्यकाल पर हरकी पैड़ी में गंगा पूजन, धामी ने की दीर्घायु की कामना

मोदी के 25 साल के सार्वजनिक सेवा कार्यकाल पर हरकी पैड़ी में गंगा पूजन, धामी ने की दीर्घायु की कामना

Listen to this article

मंत्रिमंडल की बैठक से पहले मुख्यमंत्री और कैबिनेट मंत्रियों ने की गंगा आरती


हरिद्वार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकार प्रमुख के रूप में 25 वर्ष की निरंतर सार्वजनिक सेवा पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को हरिद्वार स्थित हरकी पैड़ी पर मंत्रिमंडल के सहयोगियों के साथ मां गंगा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।

इस दौरान मुख्यमंत्री और कैबिनेट मंत्रियों ने मां गंगा की आरती कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। साथ ही देश और प्रदेश की सुख-समृद्धि, खुशहाली और निरंतर प्रगति के लिए प्रार्थना की।

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required