रन अगेंस्ट ड्रग्स मिनी मैराथन का आयोजन रविवार को किया जायेगा
Kuldeep Khandelwal/ Niti Sharma/ Kaviraj Singh Chauhan/ Vineet Dhiman/ Anirudh vashisth/ Mashruf Raja / Anju Sandi
सभी की सहभागिता से लगेगा नशे पर अंकुश-अर्चना जैन
हरिद्वार। अतुल्य फाउंडेशन और हरिद्वार पुलिस के संयुक्त तत्वाधान में रन अगेंस्ट ड्रग्स मिनी मैराथन का आयोजन किया जा रहा है। रविवार को सवेरे 6 बजे से शुरू होने वाली मैराथन ऋषिकुल मैदान से शुरू होकर रानीपुर मोड़, आर्य नगर, ज्वालापुर रेलवे स्टेशन, भगत सिंह चौक, टिबड़ी अंडरपास, पुराना रानीपुर मोड़ होते हुए ऋषिकुल मैदान पर समाप्त होगी। मैराथन में जिले के विभिन्न स्कूलों के बच्चे, स्वयंसेवी संस्थाओं के पदाधिकारी, सदस्यों सहित समाज के अलग-अलग क्षेत्र से जुड़े लोग प्रतिभागी करेंगे।
नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान के तहत होने वाली मिनी मैराथन को लेकर एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह भुल्लर ने कहा कि नशे के खिलाफ यह प्रयास सराहनीय और प्रशंसनीय है। समाज केे लिए अभिशाप नशा बुराइयों के साथ अपराध को भी जन्म देता है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा उत्तराखंड को नशा मुक्त बनाने की मुहिम चलाई जा रही है। उन्होंने युवा पीढ़ी से आह्वान किया कि नशे के प्रति सचेत रहे।नशा जीवन को बर्बाद कर देता है।
युवा पीढ़ी को नशे से दूर रहकर राष्ट्र निर्माण एवं देश सेवा में भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए। पौष्टिक आहार लें और स्वास्थ्य का ध्यान रखें। एकम्स हेल्थ एंड एजुकेशन सोसाइटी की सचिव अर्चना जैन ने महिलाओं से मैराथन में भागीदारी की अपील करते हुए कहा कि महिलाओं के आगे आने से नशे के खिलाफ मुहिम को बल मिलेगा। उन्होंने कहा कि नशा युवा पीढ़ी को अंधकार की और धकेल रहा है। सभी की सहभागिता से ही नशे पर अंकुश लगाया जा सकता है।

