Search for:
  • Home/
  • Breaking News/
  • लोहियाहेड वाटर बाईपास बनेगा खटीमा का नया पर्यटन केंद्र

लोहियाहेड वाटर बाईपास बनेगा खटीमा का नया पर्यटन केंद्र

Listen to this article

Kuldeep Khandelwal/ Niti Sharma/ Kaviraj Singh Chauhan/ Vineet Dhiman/ Anirudh vashisth/ Mashruf Raja / Anju Sandi

सीएम धामी ने किया स्थलीय निरीक्षण

शारदा कॉरिडोर और रिवर फ्रंट परियोजना से क्षेत्र को मिलेगी नई पहचान

खटीमा/ऊधम सिंह नगर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा क्षेत्र के उभरते पर्यटन स्थल लोहियाहेड वाटर बाईपास का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने क्षेत्र की प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन की संभावनाओं का जायजा लेते हुए अधिकारियों से विकास कार्यों की रूपरेखा पर जानकारी ली।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि लोहियाहेड वाटर बाईपास क्षेत्र में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। प्राकृतिक संसाधनों और स्थानीय विशेषताओं को ध्यान में रखते हुए इसे एक आकर्षक और प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए लगातार योजनाओं पर काम कर रही है। शारदा कॉरिडोर और शारदा रिवर फ्रंट जैसी महत्वाकांक्षी परियोजनाओं के माध्यम से क्षेत्र के समग्र विकास को गति दी जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्यटन गतिविधियों के बढ़ने से क्षेत्र में पर्यटकों की आवाजाही बढ़ेगी, जिससे स्थानीय कारोबार, स्वरोजगार और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। साथ ही स्थानीय लोगों की आय में भी वृद्धि होगी।

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी और संबंधित विभागों के अधिकारियों को लोहियाहेड वाटर बाईपास के विकास के लिए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में गुणवत्ता, पर्यावरण संरक्षण और स्थानीय जरूरतों का विशेष ध्यान रखा जाए। इस अवसर पर जिलाधिकारी सहित जनपद स्तरीय अधिकारी और संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required