Search for:
  • Home/
  • Ayurveda/
  • जानिए, अकुंरित अनाज के अदभुत लाभ

जानिए, अकुंरित अनाज के अदभुत लाभ

Listen to this article

Kuldeep Khandelwal/ Niti Sharma/ Kaviraj Singh Chauhan/ Vineet Dhiman/ Anirudh vashisth/ Mashruf Raja / Anju Sandi

कमाल की बात तो ये है कि जानते सभी हैं लेकिन आलस के कारण आजकल आजकल करते करते जीवन निकाल देते हैं।

1:- पाचन तंत्र बनता है मजबूत

अंकुरित अनाज खाने से पेट संबंधी समस्याएं दूर हो जाती हैं।
फाइबरयुक्त रेशेदार अंकुरित अनाज खाने से पाचनतंत्र मजबूत बनता है।

2:- पोषक तत्वों से भरपूर

अंकुरित अनाज एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन ए, बी, सी, ई से भरपूर होता है। इतना ही नहीं इसमें फास्फोरस, आयरन, कैल्शियम, जिंक और मैग्नीशियम जैसी पौष्टिक तत्व भी होते हैं। एंटीऑक्सीडेंट से जहां व्यक्ति का इम्युन सिस्टम मजबूत होता है वहीं कैल्शियम से हड्डियों में ताकत आती है। आयरन खून में हीमोग्लोबिन की मात्रा बढ़ाने में सहायक है। अन्य पोषक तत्व व्यक्ति को स्वस्थ और फिट रखने में कारगर है।

3:- प्रोटीन युक्त

अंकुरित अनाज में बहुत सारे प्रोटीन होते हैं जो कि शरीर को मजबूत रखने और बीमारियों से बचाने के लिए जरूरी है।

4:- कम कैलोरी युक्त

अंकुरित अनाज में कैलोरी बहुत कम होती है जो कि मोटे लोगों के लिए बहुत फायदेमंद हैं। इतना ही नहीं जो लोग नहीं चाहते कि उनका वजन बढ़े, उन्हें भी अंकुरित अनाज खाना चाहिए।

अंकुरित अनाज के अन्य फायदे…

1.यह रक्त को साफ करने में महत्वंपूर्ण भूमिका निभाता है।
2.यह एक प्राकतिक पौष्टिक आहार है, इसके कोई साइड इफेक्ट्स भी नहीं है।
3.यह वसायुक्त है और व्यक्ति को मोटापे से बचाता है।
4.यह बहुत ही स्वादिष्ट भोजन है।
5.इस आसानी से पचाया जा सकता है।
6.दालों इत्यादि को अंकुरित करने से इनकी पौष्टिकता अधिक बढ़ जाती है।
7.व्यक्ति को चुस्त-दुरूस्त और स्वस्थ रहने के लिए अंकुरित अनाज से बढिघ्या कोई उपाय नहीं।
8.यदि आपको भूख ना लगने की समस्या है तो अंकुरित अनाज खाकर इस समस्या को हल किया जा सकता है।
9.नवजात शिशु में मानसिक, शारीरिक दुर्बलताओं को दूर किया जा सकता है यदि प्रेगनेंसी के दौरान महिला अंकुरित अनाज का सेवन करे। अंकुरित अनाज को स्वादिष्ट बनाने के लिए उसमें टमाटर, प्याज, धनिया, खीरा, नींबू, काली मिर्च और नमक जैसी चीजों को मिलाया जा सकता है।

Dr. (Vaidhya) Deepak Kumar
Adarsh Ayurvedic Pharmacy
Kankhal Hardwar
Email:- aapdeepak.hdr@gmail.com
Contact: – 9897902760

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required