Search for:
  • Home/
  • Breaking News/
  • मसूरी में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने सील किए नौ होटल, बिजली के कनेक्शन भी काटे

मसूरी में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने सील किए नौ होटल, बिजली के कनेक्शन भी काटे

Listen to this article

Kuldeep Khandelwal/ Niti Sharma/ Kaviraj Singh Chauhan/ Vineet Dhiman/ Anirudh vashisth

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (पीसीबी) के अधिकारियों ने स्थानीय पुलिस, प्रशासन के सहयोग से शहर के नौ होटल सील कर दिए। इस दौरान कुछ होटल संचालकों ने पीसीबी पर बिना नोटिस के होटल सील करने का आरोप लगाया। लेकिन, अधिकारियों ने कहा कि नोटिस देने के बावजूद होटलों ने अनुमति नहीं ली थी। उत्तराखंड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी डॉ. आरके चतुर्वेदी के नेतृत्व में मसूरी के विभिन्न क्षेत्रों में पुलिस, पालिका प्रशासन, उर्जा निगम, जल संस्थान के अधिकारियों की टीम ने शहर के नौ होटलों को सील कर दिया। चतुर्वेदी ने बताया कि एनजीटी कोर्ट में कार्तिक शर्मा बनाम स्टेट ऑफ उत्तराखंड राज्य केस चल रहा है। जिसमें कहा गया था कि मसूरी में बिना परमिशन के होटल संचालित हो रहे है। इसके बाद मसूरी में 282 होटलों का सर्वे किया गया जिसमें नौ होटल ऐसे पाए गए जो प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से बिना अनुमति चल रहे थे। बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी ने बताया कि इन सभी होटल संचालकों को नोटिस दिया गया और जवाब मांगा गया। लेकिन, होटल संचालकों ने न जवाब दिया और न ही अनुमति ली। उन्होंने बताया कि जल एवं वायु अधिनियम के तहत होटल संचालन के लिए हेतु राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से सहमति लेनी जरूरी है। बताया, सील की कार्रवाई के दौरान होटल की बिजली काट दी गई और बिजली के पैनल को सील किया।

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required