टिहरी में भारी तबाही, बादल फटने से आठ मवेशी दबे
Kuldeep Khandelwal/ Niti Sharma/ Kaviraj Singh Chauhan/ Vineet Dhiman/ Anirudh vashisth/ Mashruf Raja / Anju Sandip
टिहरी जिले में भारी बारिश से घुत्तू देवलिंग भिलंग में भारी त्रासदी आई है। कई जगह बादल फटने से भूस्खलन व भू-धंसाव हो गया है। घुत्तू देवलिंग भिलंग में भारी बारिश से गौशाला भूस्खलन की जद में आ गई। जिस कारण करीब 8 मवेशी मलबे में दब गए। वहीं 2 मवेशी घायल हुए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही राजस्व की टीम मौके पर पहुंची और मलबा हटाने का प्रयास किया जा रहा है। घुत्तू देवलिंग से लगे 8 से 10 गांव में बादल फटने से जगह जगह भारी भूस्खलन और भू-धंसाव हो गया है।
उल्लेखनीय है कि टिहरी में एक बार फिर भारी बारिश ने लोगों की मुश्किलों को बढ़ा दिया है। कई गांवों में भूस्खलन होने से संपर्क मार्ग बाधित हो गए हैं. साथ ही लोगों की कृषि भूमि भी भूस्खलन की चपेट में आ गई है। घुत्तू देवलिंग भिलंग में भारी बारिश से गौशाला भूस्खलन की जद में आ गई, जिस कारण करीब 8 मवेशी मलबे में दब गए। वहीं 2 मवेशी घायल हुए हैं। घुत्तू देवलिंग से लगे 8 से 10 गांव में बादल फटने से जगह-जगह भारी भूस्खलन और भू-धंसाव हो गया है।