Search for:
  • Home/
  • Breaking News/
  • सीएम धामी से “इंडिया डिजिटल इंपॉवरमेंट मीट एंड अवॉर्ड” समारोह के आयोजकों ने की शिष्टाचार भेंट

सीएम धामी से “इंडिया डिजिटल इंपॉवरमेंट मीट एंड अवॉर्ड” समारोह के आयोजकों ने की शिष्टाचार भेंट

Listen to this article

Kuldeep Khandelwal/ Niti Sharma/ Kaviraj Singh Chauhan/ Vineet Dhiman/ Anirudh vashisth/ Mashruf Raja / Anju Sandi

देहरादून मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास में “इंडिया डिजिटल इंपॉवरमेंट मीट एंड अवॉर्ड” समारोह के आयोजकों ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान आयोजन से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान समय में इस प्रकार के आयोजन बेहद आवश्यक हैं, जहां आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), टेक्नोलॉजी और साइंस जैसे विषयों पर विशेषज्ञों के बीच विचार-विमर्श हो सके। उन्होंने विश्वास जताया कि इस कॉन्फ्रेंस से निकलने वाले सुझाव भविष्य में सकारात्मक परिणाम देंगे और राज्य व देश के डिजिटल विकास को नई दिशा प्रदान करेंगे।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण राज्य होने के साथ-साथ पर्यटन के क्षेत्र में भी अग्रणी है। राज्य में हर वर्ष छह करोड़ से अधिक श्रद्धालु और पर्यटक विभिन्न धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों पर पहुंचते हैं, जिससे प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में प्राकृतिक सौंदर्य और सांस्कृतिक विविधता के चलते अनेक आकर्षक पर्यटन स्थल मौजूद हैं। यहां फिल्म शूटिंग के लिए अनुकूल वातावरण उपलब्ध है, जिससे फिल्म उद्योग में नई संभावनाएं खुल रही हैं। साथ ही औद्योगिक निवेश के क्षेत्र में भी उत्तराखंड तेजी से आगे बढ़ रहा है और सरकार इस दिशा में निरंतर प्रयासरत है।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड को वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने की भी अपार संभावनाएं हैं। राज्य के सुरम्य स्थल और आधुनिक सुविधाएं इसे डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए उपयुक्त बनाती हैं। सरकार इस दिशा में आधारभूत ढांचे के विकास पर विशेष ध्यान दे रही है। इस अवसर पर सचिव नितेश झा, अपर सचिव आलोक पांडे सहित विभिन्न डाटा सेंटर कंपनियों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required