Search for:
  • Home/
  • Breaking News/
  • वरिष्ठ पत्रकार के घर में हुई चोरी का पुलिस ने किया खुलासा

वरिष्ठ पत्रकार के घर में हुई चोरी का पुलिस ने किया खुलासा

Listen to this article

Kuldeep Khandelwal/ Niti Sharma/ Kaviraj Singh Chauhan/ Vineet Dhiman/ Anirudh vashisth/ Mashruf Raja / Anju Sandi

1 लाख 20 हजार की रकम बरामद की

आरोपी को गिरफ्तार कर बरामद की 1 लाख 20 हजार की रकम

हरिद्वार। वरिष्ठ पत्रकार के घर का ताला तोड़कर हुई चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए नगर कोतवाली पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे 1,20 हजार रूपए बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी नशे का आदी है। गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया। जहां से उसेे जेल भेज दिया गया। श्रवणनाथ नगर निवासी वरिष्ठ पत्रकार गोपाल रावत के घर का ताला तोड़कर घुसे अज्ञात चोर चार लाख रूपए चोरी कर फरार हो गए थे। गोपाल रावत ने पुलिस को तहरीर देकर मुकद्मा दर्ज कराया था।

मुकद्मा दर्ज करने के बाद कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने जांच पड़ताल करते हुए सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए दविंदर पुत्र किशोर निवासी मौहल्ला वार्ड नं.7 जिला सांभा जम्मू कश्मीर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से खर्च होने के बाद बची 1लाख 20 हजार रूपए की रकम बरामद कर ली। पूछताछ में उसने बताया कि वह हेरोइन और स्मैक पीने का आदी है और नशे के खर्च की पूर्ति के लिए चोरी की घटनाओं को अंजाम देता है। श्रवणनाथ नगर स्थित घर में चोरी के बाद हाथ लगी रकम लेकर वह दिल्ली और हिमाचल चला गया था। जहां नशे और वेश्यावृत्ति में रकम उड़ा दी। पुलिस टीम में कोतवाली प्रभारी कुन्दन सिंह राणा, एसआई बिक्रम सिंह बिष्ट, हेडकांस्टेबल प्रेमसिंह, संजीव राणा, कांस्टेबल अमित भट्ट, हरीश रतूड़ी शामिल रहे।

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required