Search for:
  • Home/
  • Accident/
  • हरिद्वार में ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

हरिद्वार में ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

Listen to this article

Kuldeep Khandelwal/ Niti Sharma/ Kaviraj Singh Chauhan/ Vineet Dhiman/ Anirudh vashisth/ Mashruf Raja / Anju Sandi

रेलवे ट्रैक पार करते समय हुआ हादसा, मृतक की शिनाख्त में जुटी

हरिद्वार। नगर कोतवाली क्षेत्र की ब्रह्मपुरी कॉलोनी में देर रात रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मर्चुरी में भिजवा दिया। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस शिनाख्त के प्रयास में जुटी है।

बताया गया कि युवक अपर रोड की ओर से रेलवे ट्रैक पार कर ब्रह्मपुरी की तरफ जा रहा था। इसी दौरान वह अचानक ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए। युवक की मौत से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में सुरक्षित आवागमन के लिए फुटओवर ब्रिज की मांग उठाते हुए हंगामा किया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि ब्रह्मपुरी क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करना लंबे समय से जोखिम भरा बना हुआ है। लोगों के मुताबिक, यहां फुटओवर ब्रिज बनाए जाने की मांग कई बार उठाई जा चुकी है, लेकिन अब तक इस दिशा में ठोस कार्रवाई नहीं हुई। मृतक युवक ब्रह्मपुरी क्षेत्र में किराये पर रहता था। उसकी पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required