हरिद्वार के रौनक वाले बाज़ारों में आखिर क्यों छाया सन्नाटा?
Kuldeep Khandelwal/ Niti Sharma/ Kaviraj Singh Chauhan/ Vineet Dhiman
हरिद्वार : सर्दी में धर्मनगरी में यात्रियों की संख्या में कमी आई है। इससे गंगा घाटों पर कम यात्री नजर आए हैं। होटल, धर्मशालाएं और आश्रम भी खाली पड़े हैं क्युकी बढ़ती ठण्ड की वजह से बाहरी यात्रियों का आवागमन भी कम है। रातभर यात्रियों से भरा रहने वाला बाजार सूना पड़ा हुआ है। दो दिन से सुबह दस बजे के बाद धूप निकल रही है, लेकिन इससे भी लोगों को ठंड से ठिठुर रहे हैं। शहर का अधिक तापमान 18 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान छह डिग्री दर्ज किया गया है ।व्यापारियों ने बताया है कि ठण्ड के चलते बेहद कम संख्या में यात्री शहर में आ रहे हैं। दुकानदारों की दुकादारी पर भी असर पड़ रहा है। ठंड के कारण हरकी पैड़ी क्षेत्र में भी गंगा स्नान करने के लिए सामान्य दिनों के मुकाबले कम श्रद्धालु हैं। व्यापारियों को नुकसान उठाना पड़ रहा है।माना जा रहा अहइ इस लिहाज से इस बार सर्दी का सीज़न व्यापारियों के लिए सही नहीं रहेगा।