देहरादून-बंगलूरू के बीच विस्तारा फ्लाइट शुरू
Kuldeep Khandelwal/ Niti Sharma/ Kaviraj Singh Chauhan/ Vineet Dhiman/ Anirudh vashisth/ Mashruf Raja / Anju Sandip
विमानन कंपनी विस्तारा ने गुरूवार देहरादून-बेंगलुरु के बीच अपनी सीधी उड़ान सेवा शुरू की है। इसके बाद हवाई यात्रियों के पास देहरादून-बेंगलुरु के बीच हवाई सफर करने का एक और विकल्प मिल गया है। गुरूवार को यह फ्लाइट अपने निर्धारित समय 2:20 बजे के स्थान पर करीब एक घंटा विलंब से साढ़े तीन बजे एयरपोर्ट पर 180 यात्रियों को लेकर लैंड हुई।
इसके बाद एयरपोर्ट से यह उड़ान तीन बजे के स्थान पर शाम करीब साढे़ चार बजे वापस 112 यात्रियों को लेकर बेंगलुरु के लिए रवाना की गई। इस फ्लाइट के शुरू होने से विस्तारा की देहरादून एयरपोर्ट पर दिल्ली, मुंबई और बंगलूरू की तीन उड़ान सेवा हो गई हैं। विस्तारा ने अपने 180 सीटर विमान से इस रूट पर फ्लाइट सेवा शुरू की है। इंडिगो की मुंबई वाली उड़ान शाम साढे़ पांच बजे के स्थान पर लगभग डेढ़ घंटा विलंब से शाम 6:50 बजे पहुंचीं।
