Search for:
  • Home/
  • Breaking News/
  • उत्तराखंड में बदलेगा मौसम, बढ़ेगी ठंड,होगा हिमपात

उत्तराखंड में बदलेगा मौसम, बढ़ेगी ठंड,होगा हिमपात

Listen to this article

Kuldeep Khandelwal/ Niti Sharma/ Kaviraj Singh Chauhan/ Vineet Dhiman/ Anirudh vashisth/ Mashruf Raja / Anju Sandi

देहरादून।मौसम विभाग ने मौसम का अलर्टजरी किया है उत्तराखंड में आज (15 नवंबर- बारिश के साथ तेज हवाओं का अनुमान): उत्तराखंड के कुछ इलाकों में आज बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने राज्य में कहीं-कहीं 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और झोंकों की गति 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने का अनुमान जताया है। पहाड़ी क्षेत्रों में मौसम बदलने के साथ ठंड का असर भी बढ़ सकता है। उत्तराखंड में बदला मौसम; पहाड़ों पर बारिश-बर्फबारी और मैदानों में धूप, जानें कैसा है देवभूमि का मौसम?

उत्तराखंड में 15 नवंबर को पर्वतीय जिलों में बारिश और 3200 मीटर से अधिक ऊंचाई पर बर्फबारी का अनुमान है. तेज हवाओं और बिजली गिरने का येलो अलर्ट जारी, 16 नवंबर से मौसम शुष्क रहेगा। उत्तराखंड मौसम अपडेट: उत्तर भारत में आए पश्चिमी विक्षोभ का असर अब उत्तराखंड में भी दिखने लगा है. आज 15 नवंबर को पहाड़ी इलाकों में मौसम ने करवट ले ली है. पहाड़ों पर ठंड बढ़ गई है और कई जगह बारिश-बर्फबारी की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग के अनुसार

3200 मीटर से ज्यादा ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फ गिरने का अनुमान है. इससे तापमान में और गिरावट आएगी।

तेज हवा को लेकर येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने आंधी-तूफान और बिजली चमकने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है. इस दौरान 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है, जो कभी-कभी 50 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

नैनीताल: यहां हल्की बारिश हो सकती है, ठंडक बढ़ गई है.
केदारनाथ: धाम के आसपास बर्फबारी की वजह से कड़ाके की ठंड पड़ रही है।

मौसम विभाग के अनुसार, ये बदलाव सिर्फ कुछ दिन के लिए है. 16 से 20 नवंबर तक पूरे उत्तराखंड में मौसम साफ और शुष्क रहने का अनुमान है. इसके बाद दिन के तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी हो सकती है। इस बार नवंबर में मौसम का मिजाज थोड़ा अलग नजर आ रहा है. आमतौर पर नवंबर की शुरुआत से ही रातें ठंडी होने लगती हैं, लेकिन इस बार ठंड थोड़ी कम महसूस हो रही थी. 10 नवंबर को देहरादून में गर्मी ने पिछले 10 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया था. उस दिन अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 5 डिग्री ज्यादा था. हालांकि, आज की बारिश और बर्फबारी के बाद अब तापमान में तेजी से बदलाव आने की उम्मीद है।

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required