जिलाधिकारी के निर्देशन में जनपद में नालियों की सफाई ने पकड़ी रफ्तार
Kuldeep Khandelwal/ Niti Sharma/ Kaviraj Singh Chauhan/ Vineet Dhiman/ Anirudh vashisth/ Mashruf Raja / Anju Sandi
गंगा दशहरा के बाद विभागों ने संभाली स्वच्छता की कमान
हरिद्वार। जनपद हरिद्वार में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों में चलाये जा रहे वृहद स्वच्छता अभियान के अन्तर्गत तीर्थनगरी में गंगा दशहरा स्नान पर्व के पश्चात यात्रा मार्ग पर नारसन बार्डर से मोतीचूर तक नेशनल हाइवे एवं नगरीय क्षेत्रों के आतंरिक मार्गो तथा शैक्षिक संस्थानों में स्वच्छता अभियान चलाया गया। नोडल अधिकारी स्वच्छता चन्द्रकातं मणि त्रिपाठी ने अवगत कराया कि जिलाधिकारी के दिशा निर्देशन में तीर्थयात्रियों को जन सहभागिता से संचालित स्वच्छता अभियान का संदेश प्रचालित एवं प्रसारित करने की अपील करते हुए सभी अधिकारियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में भी पर्यावरण को स्वच्छ रखने का आवाहन किया जा रहा है।

उन्होंने यह भी अवगत कराया कि जनपद में स्थापित स्वच्छता कंट्रोल रूम के व्हाटसप नं0- 8273371714 पर कोई भी व्यक्ति अपनी प्रतिक्रिया व सुझाव प्रेषित करने की व्यवस्था उपलब्ध कराई गयी है, जिस पर कोई भी सुझाव एवं प्रतिक्रिया दर्ज कराई जा सकती है।

