Search for:
  • Home/
  • Breaking News/
  • पतंजलि योग समिति के संयुक्त तत्वावधान में वरिष्ठ योग गुरुओं को किया गया सम्मानित

पतंजलि योग समिति के संयुक्त तत्वावधान में वरिष्ठ योग गुरुओं को किया गया सम्मानित

Listen to this article

Kuldeep Khandelwal/ Niti Sharma/ Kaviraj Singh Chauhan/ Vineet Dhiman/ Anirudh vashisth/ Mashruf Raja / Anju Sandi

देहरादून।भारत स्वाभिमान एवं पतंजलि योग समिति के संयुक्त तत्वावधान में वरिष्ठ योग गुरु आदरणीय श्री प्रसन्ना लाल कंडवाल जी के सहयोग से संगठन के वरिष्टतम योग गुरुओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर परम आदरणीय श्री चन्द्र प्रकाश ओवेराय एवं श्री गोविन्द नारायण दीक्षित जी को उनकी दीर्घकालीन योग साधना, शिक्षण तथा संगठन में योग के प्रति अटूट निष्ठा के लिए सम्मान प्रदान किया गया। कार्यक्रम श्री सिद्धेश्वर मंदिर, इन्दिरा नगर, सीमा द्वार में आयोजित किया गया।

इस अवसर पर सम्मानित दोनों वरिष्ठ योग गुरुओं के अतिरिक्त पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी श्री बलवीर सिंह चौहान, सहसचिव श्रीमती गीता बागड़ी, श्रीमती सावित्री कंडवाल, श्रीमती सावित्री पंवार, श्रीमती कमला चौहान तथा श्रीमती शारदा चौहान सहित अनेक योग शिक्षक एवं शिक्षिकाएँ उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में उपस्थित सभी योग साधकों ने वरिष्ठ गुरुजनों का आशीर्वाद ग्रहण किया। उन्होंने गुरुजनों से निवेदन किया कि उनका वरदहस्त सदैव संगठन पर बना रहे तथा वे भविष्य में भी योग शिक्षा, साधना एवं समाज-कल्याण के क्षेत्र में मार्गदर्शन प्रदान करते रहें।

वक्ताओं ने कहा कि वरिष्ठ योग गुरुओं का जीवन अनुशासन, तप, सेवा और निष्ठा का आदर्श प्रस्तुत करता है। उनके द्वारा दिए गए योग-शिक्षण एवं संगठन-निर्माण के प्रयासों ने अनेक साधकों को स्वस्थ जीवन, आत्म-अनुशासन और राष्ट्र-चिंतन की दिशा दी है। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने सम्मानित गुरुजनों को हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। इसके पश्चात सूक्ष्म जलपान के साथ समारोह संपन्न हुआ।

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required