Search for:
  • Home/
  • Blog/
  • चारधाम यात्रा को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए प्रशासन हुआ सक्रिय, पंजीकरण केंद्र का निरीक्षण

चारधाम यात्रा को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए प्रशासन हुआ सक्रिय, पंजीकरण केंद्र का निरीक्षण

Listen to this article

चार धाम यात्रा को सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए ऋषिकुल मैदान में तैयार किए जा रहे यात्री पंजीकरण केंद्र का जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में अपर जिलाधिकारी पी आर चौहान ने किया निरीक्षण

अपर जिलाधिकारी ने यात्री पंजीकरण केंद्र में सभी कार्यों एवं व्यवस्थाओं को त्वरित गति से पूर्ण करने के दिए निर्देशचार धाम यात्रा को सुगम, सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए ऋषिकुल मैदान में तैयार किए जा रहे यात्री पंजीकरण केंद्र में किए जा रहे कार्यों एवं व्यवस्थाओं का जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के क्रम में अपर जिलाधिकारी पी आर चौहान ने देर शाम को व्यवस्थाओं का लिया जायजा। अपर जिलाधिकारी ने जिला पर्यटन अधिकारी एवं संबंधित अधिकारियों एवं कांट्रेक्टर को निर्देश दिए है कि चार धाम यात्रा के लिए तैयार किए जा रहे यात्री पंजीकरण केंद्र में जो तैयारियां एवं व्यवस्था की जानी है,उनको त्वरित गति से करना सुनिश्चित करे,इसमें किसी भी प्रकार कि कोई लापरवाही नहीं बरती जानी चाहिए। जिला पर्यटन अधिकारी सुशील नौटियाल ने अपर जिलाधिकारी को अवगत कराया है कि ऋषिकुल मैदान में चार धाम यात्रा पर आने वाले यात्रियों के लिए ऑफलाइन पंजीकरण हेतु 20 काउंटर बनाए गए है तथा जिसमें शिफ्ट वार कार्मिकों की तैनाती की गई है तथा यात्रियों के बैठने के लिए भी उचित व्यवस्था भी की जा रही है।

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required