Search for:
  • Home/
  • Breaking News/
  • देहरादून से तीन घंटे का तात्कालिक मौसम पूर्वानुमान जारी

देहरादून से तीन घंटे का तात्कालिक मौसम पूर्वानुमान जारी

Listen to this article

Kuldeep Khandelwal/ Niti Sharma/ Kaviraj Singh Chauhan/ Vineet Dhiman/ Anirudh vashisth/ Mashruf Raja / Anju Sandi

उत्तराखंड के छह जनपदों में भारी बारिश का अलर्ट

उत्तराखंड के कई जिलों में आंधी, ओलावृष्टि और भारी बारिश का अलर्ट

देहरादून। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) देहरादून ने गुरुवार सुबह उत्तराखंड के कई जिलों के लिए तत्काल मौसम चेतावनी जारी की है। विभाग के अनुसार अगले तीन घंटों के दौरान देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी गढ़वाल, टिहरी गढ़वाल, उत्तरकाशी, ऊधमसिंह नगर सहित आसपास के क्षेत्रों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ तेज बारिश, आकाशीय बिजली गिरने, ओलावृष्टि तथा 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है।

मौसम विभाग ने सुबह 6 बजे जारी अपने नाउकास्ट बुलेटिन में बताया कि प्रभावित क्षेत्रों में बारिश के अत्यंत तीव्र दौर देखने को मिल सकते हैं। चेतावनी को ‘अलर्ट’ श्रेणी में रखा गया है तथा इसके सुबह 9:18 बजे तक प्रभावी रहने की संभावना जताई गई है।

राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एसडीएमए) को चेतावनी अग्रसारित कर दी गई है। प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने, खुले मैदानों, ऊंचे पेड़ों और बिजली के खंभों से दूरी बनाए रखने तथा अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है। मौसम विभाग ने विशेष रूप से किसानों, यात्रियों और पर्वतीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। प्रशासनिक अधिकारियों को भी संभावित आपदा संबंधी घटनाओं के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं। 

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required