सब रोगों की दवाई-आसन, प्राणायाम और ध्यान
Kuldeep Khandelwal/ Niti Sharma/ Kaviraj Singh Chauhan/ Vineet Dhiman/ Anirudh vashisth/ Mashruf Raja / Anju Sandi
प्राणायाम दो शब्दों के योग से बना है—प्राण और आयाम। पहला शब्द ‘प्राण’ है, जिसका अर्थ है वह शक्ति या बल, जो हमें ऊर्जा प्रदान करता है। सरकारी अस्पतालों में भर्ती मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने वाले डॉक्टर अब प्राणायाम, योग और ध्यान के माध्यम से स्वयं को भी स्वस्थ रखने में जुटे हैं।
योग प्रक्रियाओं के अंतर्गत प्राणायाम का अतिविशिष्ट महत्व है। पतंजलि ऋषि ने मनुष्य मात्र के कल्याण के लिए अष्टांग योग का विधान किया है। प्रकृति का नियम है कि प्रत्येक चल वस्तु तथा प्रत्येक क्रियाशील जड़ या चेतन वस्तु में निरंतर कार्य करने के कारण समय-समय पर कुछ न कुछ खराबी आती रहती है। मनुष्य का शरीर भी इसका अपवाद नहीं है। अतः नाना प्रकार की व्याधियों से बचने के लिए मनुष्य ने विभिन्न साधन तलाश किए। रोगों से छुटकारा पाने के लिए अनेक प्रकार की औषधियों की खोज की और उपचार के नियम बनाए।
भस्त्रिका प्राणायाम
श्वास को लंबा, गहरा और धीरे-धीरे नाक के द्वारा फेफड़ों में डायफ्राम तक भरेंगे। पेट नहीं फुलाएंगे। श्वास को अंदर रोके बिना, ली गई श्वास को नासिका द्वारा धीरे-धीरे पूरी तरह बाहर छोड़ देंगे। इसके बाद बिना श्वास रोके पूर्व की भांति दोबारा श्वास भरेंगे। इस अभ्यास को जारी रखें। नए साधक थकने पर बीच में कुछ देर के लिए विश्राम कर सकते हैं तथा अपनी उथली श्वास की गहराई बढ़ाने का प्रयास करें। गर्मी में तीन मिनट और सर्दी में सात मिनट तक इसका अभ्यास किया जा सकता है।
लाभ
सर्दी, जुकाम, पुराना नजला, क्षय आदि कफ संबंधी रोगों में लाभकारी बताया जाता है। थायरॉइड, टॉन्सिल आदि गले संबंधी समस्याओं में भी लाभकारी है। अतिनिद्रा, अनिद्रा और आलस्य से मुक्ति दिलाने में सहायक है। इससे फेफड़े, हृदय एवं मस्तिष्क स्वस्थ रहते हैं।
डॉ. (वैद्य) दीपक कुमार
आदर्श आयुर्वेदिक फार्मेसी
कनखल, हरिद्वार
वेबसाइट: https://adarshayurvedicpharmacy.in/
फेसबुक: https://www.facebook.com/adarshpharmacy/
इंस्टाग्राम: https://www.instagram.com/adarshayurvedicpharmacy/
ट्विटर: https://twitter.com/adarshpharmacy
यूट्यूब: https://www.youtube.com/@AdarshAyurvedic
ईमेल: aapdeepak.hdr@gmail.com
संपर्क: 9897902760

