Search for:
  • Home/
  • Breaking News/
  • साइबर ठगी के पीड़ित को मिली बड़ी राहत

साइबर ठगी के पीड़ित को मिली बड़ी राहत

Listen to this article

Kuldeep Khandelwal/ Niti Sharma/ Kaviraj Singh Chauhan/ Vineet Dhiman/ Anirudh vashisth/ Mashruf Raja / Anju Sandi

हरिद्वार पुलिस ने वापस कराई ₹47,700 की शत-प्रतिशत धनराशि

WhatsApp पर APK फाइल डाउनलोड करना पड़ा भारी, साइबर ठगों ने किया मोबाइल हैक

पीड़ित की तत्परता और साइबर क्राइम सेल से समय पर संपर्क ने बचाई मेहनत की कमाई

1930 पर तत्काल शिकायत और साइबर पुलिस की प्रभावी कार्रवाई से ठगी की रकम पर लगवाया गया होल्ड

पीड़ित के खाते से निकाली गई ₹47,700 की पूरी धनराशि शत-प्रतिशत वापस कराई गई

हरिद्वार।  दिनांक 04 जून 2026 को पीड़ित द्वारा WhatsApp पर प्राप्त APK फाइल डाउनलोड की गई, जिसके पश्चात उनका मोबाइल फोन हैक हो गया और खाते से ₹47,700 की धनराशि निकाल ली गई। पीड़ित द्वारा बिना समय गंवाए तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराई गई तथा साइबर क्राइम सेल से भी संपर्क किया गया। पीड़ित की त्वरित कार्रवाई के फलस्वरूप संबंधित खाते पर समय रहते होल्ड लग सका और हरिद्वार पुलिस के प्रयासों से ठगी गई ₹47,700 की शत-प्रतिशत धनराशि पीड़ित को वापस प्राप्त हो गई।

हरिद्वार पुलिस की आमजन से अपील है कि

  1. अनजान नंबरों से प्राप्त APK फाइल डाउनलोड न करें।
  2. ⁠WhatsApp या अन्य सोशल मीडिया पर आए संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से बचें
  3. ⁠किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ OTP, बैंकिंग डिटेल या निजी जानकारी साझा न करें।
  4. ⁠साइबर धोखाधड़ी होने पर तत्काल 1930 पर कॉल करें तथा https://cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें।

याद रखें साइबर ठगी होने पर आपकी तत्परता ही आपकी मेहनत की कमाई बचा सकती है। शिकायत करने में देरी न करें।

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required