Search for:
  • Home/
  • Breaking News/
  • डेंगू मलेरिया की रोकथाम के लिए नगर निगम चलाएगा सघन अभियान

डेंगू मलेरिया की रोकथाम के लिए नगर निगम चलाएगा सघन अभियान

Listen to this article

Kuldeep Khandelwal/ Niti Sharma/ Kaviraj Singh Chauhan/ Vineet Dhiman/ Anirudh vashisth/ Mashruf Raja / Anju Sandi

नगर आयुक्त ने दिए अभियान चलाने के निर्देश

हरिद्वार। नगर आयुक्त ने डेंगू, मलेरिया एवं अन्य रोगों की रोकथाम के लिए सघन अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा.पवन कार्की की अध्यक्षता में नगर निगम में आयोजित बैठक में बीमारियों के रोकथाम के प्रयासों की समीक्षा करते हुए नगर आयुक्त ने सघन अभियान चलाने के निर्देश देते हुए कहा कि डेंगू मलेरिया की रोकथाम के लिए नियमित निरीक्षण, लार्वा की जांच एवं उसे नष्ट करने के साथ जन जागरूकता अभियान चलाया जाए।

उन्होंने संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी के साथ जलभराव रोकने और आवश्यक कार्रवाई के निर्देश भी दिए। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. पवन कार्की ने अधिकारियों एवं सफाई निरीक्षकों को अपने-अपने क्षेत्रों में लार्वा की जांच कर उन्हें नष्ट करने, जलभराव वाले स्थानों को चिन्हित करने तथा घरों एवं प्रतिष्ठानों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए। साथ ही लोगों को बचाव के उपायों की जानकारी देने और पंपलेट वितरित करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने बताया कि तेज बुखार, सिरदर्द, आंखों के पीछे दर्द, मांसपेशियों एवं जोड़ों में दर्द, कमजोरी तथा त्वचा पर लाल चकत्ते डेंगू के प्रमुख लक्षण हो सकते हैं।

ऐसे लक्षण दिखाई देने पर उन्होंने चिकित्सकीय सलाह लेने की अपील भी की। बैठक के बाद नगर निगम टीम ने परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में निरीक्षण और जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान रुके हुए पानी तथा मच्छरों के प्रजनन की संभावित जगहों की जांच की गई। घरों एवं प्रतिष्ठानों में रखे गमलों, कूलरों, पुराने बर्तनों और टायरों की भी जांच की गई।

लोगों को पानी जमा न होने देने, कूलर का पानी नियमित रूप से बदलने और साफ-सफाई रखने के लिए जागरूक किया गया। इस दौरान डेंगू-मलेरिया से बचाव संबंधी पंपलेट भी वितरित किए गए। बैठक में मुख्य सफाई निरीक्षक विकास चौधरी, संजय शर्मा, श्रीकांत, विकास कुमार, मनोज कुमार, सुनील एवं अर्जुन कुमार तथा सफाई निरीक्षक सुरेंद्र कुमार, धीरेंद्र सेमवाल, अनिल कुमार, आकाश, रूपाली, मोहित, राहुल, प्रशांत एवं विनय कुमार आदि मौजूद रहे।

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required