Search for:
  • Home/
  • National/
  • अचानक सीएम धामी पर टूटी भीड़,कप्तान ने दिए जांच के आदेश

अचानक सीएम धामी पर टूटी भीड़,कप्तान ने दिए जांच के आदेश

Listen to this article

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के लंदन विज़िट के बाद अब वो राजधानी दून आ चुके हैं। रेसकोर्स स्थित बन्नू स्कूल के मैदान में मंत्रीगणों, विधायकगणों एवं पार्टी पदाधिकारियों ने उनका स्वागत सत्कार किया लेकिन दौरान स्वागत समारोह में भारी अव्यवस्थाएं सामने आयीं हैं। मामले में कप्तान ने तत्काल जांच के आदेश दिए हैं।

बताया जा रहा है कि वजह से यहां स्थिति संभालने में पुलिस की हालत ख़राब हो गई भारी मशक्कत के बाद भी भीड़ को संभालना मुश्किल हो गया था। मुख्यमंत्री धामी लंदन दौरे से लौटे थे, जिसके बाद राजधानी में उनके स्वागत के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया था।

लन्दन में हुईं बैठकों में 12हजार 05 सौ करोड़ से अधिक के प्रस्तावों पर मंजूरी मिली और आज प्रदेश में मंत्रीगणों एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, प्रेमचंद अग्रवाल, गणेश जोशी, सुबोध उनियाल, रेखा आर्या, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, विधायकगणों एवं पार्टी पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया।

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required