उत्तराखंड में आज मौसम में बदलाव के संकेत
Kuldeep Khandelwal/ Niti Sharma/ Kaviraj Singh Chauhan/ Vineet Dhiman/ Anirudh vashisth/ Mashruf Raja / Anju Sandi
बदले मौसम से कुछ राज्यों में आंधी तूफान बरसात
देहरादून। उत्तराखंड में पड़ रही भीषण गर्मी से अब राहत लगता है मानसून आने के बाद ही मिल सकती है लगातार बदल रहे मौसम के मिजाज के बीच मैदानी क्षेत्र में आज भी लोग 10:00 बजे के बाद घर से बाहर निकलने में परेशानी महसूस कर रहे हैं जबकि जरूरतमंद ही लोग अपने आवश्यक कार्य से चिलचिलाती गर्मी में बाहर आ जा रहे हैं इन सब के बीच मौसम विभाग भी मानसून को लेकर बराबर अपनी राय बदल रहा है। उत्तराखंड में रविवार के दिन मौसम की बात की जाए तो उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, नैनीताल और पिथौरागढ़ जिलों में मौसम विभाग ने कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। हरिद्वार और उधम सिंह नगर जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा। अन्य पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।
वही मौसम विज्ञान केंद्र मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान के अनुसार, आज रविवार के दिन उत्तराखंड राज्य के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, देहरादून, नैनीताल और पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और झोंकेदार हवाएं (40 से 50 किमी प्रति घंटा) चलने की संभावना है। इसके साथ ही राज्य में सोमवार 22 जून को भी कुछ स्थानों पर अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, आज दिनभर आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, जबकि दोपहर के समय तेज धूप के कारण तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। सुबह हल्की धूप के साथ आंशिक बादल छाए रहेंगे। दोपहर में सबसे ज्यादा गर्मी महसूस होगी। तापमान सुबह 24 से 34 डिग्री सेल्सियस और दिन में 33 से 36 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है। रात के समय तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। 22 जून सोमवार को भी उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, नैनीताल तथा पिथौरागढ़ जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। अन्य पर्वतीय जिलों में भी कहीं-कहीं बहुत हल्की बारिश हो सकती है। आने वाले दिनों की बात करें तो इसी तरह का मौसम रह सकता है।

