सिडकुल कोतवाली पुलिस ने सट्टे की खाईबाड़ी करते एक आरोपी को दबोचा
Kuldeep Khandelwal/ Niti Sharma/ Kaviraj Singh Chauhan/ Vineet Dhiman/ Anirudh vashisth/ Mashruf Raja / Anju Sandi
हरिद्वार। सिडकुल कोतवाली पुलिस ने सट्टे की खाईबाड़ी कर रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से सट्टा सामग्री व 1520 रूपए बरामद किए गए हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मुकद्मा दर्ज कर उसका चालान कर दिया। एसएसपी के आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के निर्देशों क्रम में सिडकुल कोतवाली पुलिसकर्मियों ने सलेमपुर जाने वाले रास्ते पर चेकिंग के दौरान गुलशन पुत्र अशोक कुमार निवासी ग्राम तकिपुरा थाना नहटौर जिला बिजनौर उ.प्र.हाल निवासी शनि मन्दिर के पास रोशनाबाद को सट्टे की खाईबाड़ी करते हुए दबोच लिया।

