Search for:
  • Home/
  • Breaking News/
  • बिजली दरों में बार-बार बढ़ोतरी किए जाने पर वरिष्ठ नागरिकों ने जताया रोष

बिजली दरों में बार-बार बढ़ोतरी किए जाने पर वरिष्ठ नागरिकों ने जताया रोष

Listen to this article

Kuldeep Khandelwal/ Niti Sharma/ Kaviraj Singh Chauhan/ Vineet Dhiman/ Anirudh vashisth/ Mashruf Raja / Anju Sandi

हरिद्वार। वरिष्ठ नागरिक सामाजिक संगठन ने बैठक कर विद्युत दरों में बार-बार बढ़ोतरी किए जाने पर रोष प्रकट किया है। संगठन का कहना है कि उत्तराखंड जल संसाधन से भरपूर राज्य है। राज्य में कई हाइड्रो प्रोजेक्ट संचालित हो रहे हैं। जिनसे बिजली उत्पादित की जा रही है। उत्तराखंड लगभग डेढ़ करोड़ की आबादी वाला छोटा राज्य है। बिजली उत्पादक राज्य होने के बाद भी प्रति तिमाही विद्युत की दर बढ़ायी जा रही हैं।

संगठन ने लाइन लॉस और बिजली चोरी की घटनाओं पर अंकुश नहीं लगने से विद्युत विभाग की कार्यकुशल पर भी प्रश्नचिन्ह लगाया है। बैठक को संबोधित करते हुए वरिष्ठ नागरिक सामाजिक संगठन के अध्यक्ष चौधरी चरण सिंह ने कहा कुछ कुछ माह पूर्व ही बिजली की दरों में बढ़ोतरी करने के बाद फिर से प्रति यूनिट दरें बढ़ाने की तैयारी की जा रही है। विद्युत विभाग लाइन लॉस और चोरी की भरपाई जनता से करना चाहता है। जो कि पूरी तरह अन्यायपूर्ण है।

विद्यासागर गुप्ता, हरदयाल अरोड़ा, रामसागर और एससीएस भास्कर ने कहा कि विद्युत विभाग के अधिकारी और कर्मचारी सख्त कदम उठाते हुए अपनी कार्यकुशलता से विभाग को रहे आर्थिक नुकसान को रोकें। ताकि बार-बार बिजली की दरों में बढ़ोतरी करने की जरूरत ना पड़े और उपभोक्ताओं को भी राहत मिल सके। विपिनचंद्र गोयल, आनंद प्रकाश गौड़ और एससी ग्रोवर ने कहा कि विद्युत विभाग को सामान्य उपभोक्ताओं को राहत देनी चाहिए।

बैठक में शिवबचन, मोतीलाल, ताराचंद, गुलाब राय, महेंद्र सिंह, जितेंद्र पाल, गिरधारीलाल, सुंदरलाल, हरिनाथ धीमान, महेंद्र शर्मा, बदन सिंह, भोपाल सिंह, सोमपाल सागर, आरके शर्मा, अशोक पाल, जयपाल सिंह, शिवचरण, राधेश्याम, द्वारका दास, शीशपाल, सतपाल सिंह, संतराम आदि वरिष्ठजन शामिल रहे।

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required