Search for:
  • Home/
  • Breaking News/
  • रानीपुर कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र में चलाया सत्यापन अभियान

रानीपुर कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र में चलाया सत्यापन अभियान

Listen to this article

Kuldeep Khandelwal/ Niti Sharma/ Kaviraj Singh Chauhan/ Vineet Dhiman/ Anirudh vashisth/ Mashruf Raja / Anju Sandi

हरिद्वार। कुंभ मेले के मद्देनजर रानीपुर कोतवाली पुलिस ने गैस प्लांट व सुमन नगर चौकी क्षेत्र में व्यापक स्तर पर सत्यापन अभियान चलाया। अभियान के दौरान क्षेत्र में रह रहे बाहरी व्यक्तियों, संदिग्धों, किराएदारों, घरेलू नौकरों आदि सहित 115 व्यक्तियों का सत्यापन किया और बिना सत्यापन के किराएदार रखने पर 5 मकान मालिकों का पुलिस अधिनियम के तहत 50 हजार रूपए का कोर्ट चालान किया गया।

इसके अलावा बिना सत्यापन संदिग्ध घूम रहे 8 व्यक्तियो का धारा 81 पुलिस अधिनियम के अन्तर्गत 2000 रूपए का चालन किया। साथ ही सभी मकान मालिको को किरायेदारों, घरेलू नौकरों एवं बाहरी व्यक्तियो का शत प्रतिशत सत्यापन कराने के लिए जागरूक किया गया।

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required