मुख्यमंत्री मेधावी छात्र पुरस्कार योजना में चमका एस.एम.जे.एन. पी.जी. कॉलेज
Kuldeep Khandelwal/ Niti Sharma/ Kaviraj Singh Chauhan/ Vineet Dhiman/ Anirudh vashisth/ Mashruf Raja / Anju Sandi
छह विद्यार्थियों का चयन हुआ
मेधावी छात्र पुरस्कार विद्यार्थियों का सम्मान ही नहीं, भविष्य के लिए प्रेरणा स्रोत भी है – डॉ. रविन्द्र पुरी
श्रीमहन्त डॉ. रविन्द्र पुरी जैसे मार्गदर्शक का आशीर्वाद विद्यार्थियों में नई ऊर्जा और आत्मविश्वास का संचार करता है – प्रो.बत्रा
हरिद्वार । एस.एम.जे.एन. पी.जी. कॉलेज, हरिद्वार के मेधावी छात्र-छात्राओं ने अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता का परिचय देते हुए महाविद्यालय को पुनः गौरवान्वित किया है। उत्तराखंड सरकार द्वारा संचालित ‘मुख्यमंत्री मेधावी छात्र पुरस्कार योजना’ के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2024-25 एवं 2025-26 के लिए महाविद्यालय के कुल छह विद्यार्थियों का चयन किया गया है। दोनों वित्तीय वर्षों में लगातार तीन-तीन विद्यार्थियों का चयन होना महाविद्यालय परिवार के लिए विशेष उपलब्धि है।
चयनित विद्यार्थी एवं पुरस्कार राशि –
वित्तीय वर्ष 2024-25-
उर्वशी (एम.कॉम.) – ₹30,000
हर्षित प्रजापति (बी.एससी.) – ₹30,000
दिव्या त्रिवाल (बी.कॉम.) – ₹15,000
वित्तीय वर्ष 2025-26-
विधि गौतम (एम.कॉम.) – ₹60,000
पलक अग्रवाल (बी.कॉम.) – ₹50,000
निष्ठा शर्मा (बी.कॉम.) – ₹30,000
इन छह विद्यार्थियों को कुल ₹2,15,000 की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी
“किसी भी शिक्षण संस्थान की वास्तविक पहचान उसके विद्यार्थियों की उपलब्धियों से होती है। यह पुरस्कार केवल व्यक्तिगत सफलता नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र के प्रति दायित्वों को समझने का माध्यम है। विद्यार्थी ज्ञान, संस्कार एवं सेवा भाव के साथ आगे बढ़ें।” — डॉ. रविन्द्र पुरी जी महाराज, अध्यक्ष, महाविद्यालय प्रबन्ध समिति एवं अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद्
महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डॉ. सुनील कुमार बत्रा ने कहा कि लगातार दो वर्षों से तीन-तीन विद्यार्थियों का चयन महाविद्यालय के सकारात्मक और गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक वातावरण का प्रमाण है। उन्होंने कहा, “श्रीमहन्त डॉ. रविन्द्र पुरी जी महाराज का आशीर्वाद और प्रोत्साहन युवाओं में नई ऊर्जा व आत्मविश्वास का संचार करता है। यह उपलब्धि विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का प्रतिफल है।” अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. संजय माहेश्वरी ने चयनित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार के पुरस्कार विद्यार्थियों के आत्मविश्वास को बढ़ाते हैं और उन्हें भविष्य के लक्ष्यों के प्रति अधिक सजग बनने के लिए प्रेरित करते हैं
पुरस्कार हेतु चयनित विद्यार्थियों ने खुशी व्यक्त करते हुए महाविद्यालय प्रशासन, प्राचार्य एवं अपने शिक्षकों का आभार जताया। विद्यार्थियों ने कहा कि शिक्षकों के समय-समय पर मिले मार्गदर्शन से ही वे यह मुकाम हासिल कर पाए हैं और यह पुरस्कार राशि उनके आगे के अध्ययन व उच्च शिक्षा में बेहद उपयोगी साबित होगी।

