जिला सेवायोजन कार्यालय हरिद्वार की ओर से लघु रोजगार मेले में सिडकुल की 06 कंपनियों के प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया
Kuldeep Khandelwal/ Niti Sharma/ Kaviraj Singh Chauhan/ Vineet Dhiman/ Anirudh vashisth/ Mashruf Raja / Anju Sandi
जिला सेवायोजन कार्यालय हरिद्वार की ओर से जगजीतपुर स्थित कार्यालय परिसर में आयोजित लघु रोजगार मेले में सिडकुल की 06 कंपनियों के प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया
रोजगार मेले में लगभग 96 युवाओं ने प्रतिभाग किया, जिनमें से साक्षात्कार के बाद 38 युवाओं को शॉर्टलिस्ट किया गया तथा 09 युवाओं का अंतिम रूप से चयन किया गया
हरिद्वार। सेवायोजन विभाग के अंतर्गत जिला सेवायोजन कार्यालय हरिद्वार की ओर से बुधवार को कार्यालय परिसर, जगजीतपुर हरिद्वार में लघु रोजगार मेले का आयोजन किया गया। रोजगार मेले का शुभारंभ पूर्वाह्न 10 बजे हुआ, जिसमें सिडकुल हरिद्वार स्थित छह कंपनियों के प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया। प्र. जिला सेवायोजन अधिकारी मुकेश रयाल ने अवगत कराया कि रोजगार मेले में रोजगार की तलाश कर रहे लगभग 96 युवाओं ने प्रतिभाग किया।
कंपनियों के प्रतिनिधियों द्वारा अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया गया। साक्षात्कार प्रक्रिया के बाद 38 युवाओं को शॉर्टलिस्ट किया गया, जबकि नौ युवाओं का अंतिम रूप से चयन किया गया। प्र.जिला सेवायोजन अधिकारी मुकेश रयाल की ओर से बताया गया कि इस प्रकार के रोजगार मेलों के माध्यम से स्थानीय स्तर पर युवाओं को विभिन्न कंपनियों में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। इससे युवाओं को एक ही स्थान पर विभिन्न प्रतिष्ठानों में रोजगार के लिए आवेदन एवं साक्षात्कार का अवसर मिलता है।

