Search for:
  • Home/
  • Latest News/
  • प्रदेश में 5115 मिनी आंगनबाड़ी केंद्र होंगे उच्चीकृत,कितनी महिलाओं को मिलेगा रोजगार ?

प्रदेश में 5115 मिनी आंगनबाड़ी केंद्र होंगे उच्चीकृत,कितनी महिलाओं को मिलेगा रोजगार ?

Listen to this article

Kuldeep Khandelwal/ Niti Sharma/ Kaviraj Singh Chauhan/ Vineet Dhiman

देहरादून : प्रदेश के 5115 मिनी आंगनबाड़ी केंद्र उच्चीकृत किए जाएंगे। केंद्र सरकार की तरफ से मंजूरी मिल गई है। महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने कहा है कि इन केंद्रों के उच्चीकरण के बाद राज्य के शत प्रतिशत मिनी आंगनबाड़ी केंद्र उच्चीकृत होंगे।पांच हजार से अधिक महिलाओं को सहायिका के रूप में रोजगार दिया जाएगा।

महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री ने कहा है कि राज्य सरकार की तरफ से केंद्र सरकार को वर्ष 2023 में मिनी आंगनबाड़ी केद्रों के उच्चीकरण का प्रस्ताव भेजा गया और नए साल में इसकी इजाजत मिली। जो राज्य में हमारी आंगनबाड़ी बहनों के लिए केंद्र सरकार की ओर से बड़ा तोहफा है। राज्य में 20067 आंगनबाड़ी केंद्र और 35 हजार से अधिक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका हैं।

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required