Mission Gaganyaan: इसरो की तैयारी पूरी, होगा ऐतिहासिक दिन
Kuldeep khandelwal/ niti sharma/ kaviraj singh chauhan
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने अपने गगनयान मिशन को लेकर अधितम तैयारियों को पूरा कर लिया है। गगनयान मिशन के तहत टीवी-डी1 अपने पहली परीक्षण के लिए 21 अक्टूबर यानी उड़ान भरने वाला है। शनिवार सुबह आठ बजे श्रीहरिकोटा से इसे रवाना किया जाएगा। इससे ही मानव अंतरिक्ष उड़ान कार्यक्रम को पूरा किया जाएगा। कार्यक्रम से जुड़े जानकारों के अनुसार, पहले परीक्षण उड़ान के नतीजों के आधार पर अन्य परीक्षण होंगे। इस दौरान क्रू मॉड्यूल को देखा जाएगा। जिसमें क्रू एस्केप प्रणाली भी शामिल है। बता दें कि गगनयान का यह हिस्सा तीन भारतीय अंतरिक्ष यात्रियों को अंतरिक्ष में ले जाने में इस्तेमाल होगा।