Search for:
  • Home/
  • Breaking News/
  • मेयर किरण जैसल ने लघु व्यापारियों को वितरित किए लाईसेंस व विक्रय प्रमाण पत्र

मेयर किरण जैसल ने लघु व्यापारियों को वितरित किए लाईसेंस व विक्रय प्रमाण पत्र

Listen to this article

Kuldeep Khandelwal/ Niti Sharma/ Kaviraj Singh Chauhan/ Vineet Dhiman/ Anirudh vashisth/ Mashruf Raja / Anju Sandi

हरिद्वार। मेयर किरण जैसल ने जोन ललतारो पुल चण्डी चौराहा मार्ग, भगत सिंह चौक सेक्टर-2 बैरियर और ज्वालापुर पुल जटवाड़ा वेडिंग जोन के लघु व्यापारियों के साथ बस स्टैंड एवं रेलवे स्टेशन, भीमगोडा काली मंदिर मार्ग तथा अन्य क्षेत्रों के हाथ ठेली वालों को लाइसेंस एवं विक्रय प्रमाण पत्र वितरित गए। मेयर किरण जैसल ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के संरक्षण में लघु व्यापारियों को शोषण मुक्त रोजगार दिलाना उनकी प्राथमिकता है।

उन्होंने यह भी कहा कि गंगा हजारों महिलाएं घाटों पर बिंदी, चूड़ी, माला, फूल प्रसाद आदि बेचकर अपने परिवार का पालन पोषण कर रही है। सभी की जीविका संचालित रहे। मेला प्रशासन को इस पर भी ध्यान देना चाहिए तथा उचित प्रबंध करने चाहिए। इस दौरान नगर निगम के वरिष्ठ लिपिक शिवसिंह चौहान, सिटी मिशन मैनेजर अंकित सिंह रमोला, कर्मचारी तनिश अहमद के साथ फेरी समिति के सदस्य कमल सिंह, तस्लीम अहमद, सुमन गुप्ता, आशा कश्यप, राजकुमार सहित नीतिश अग्रवाल, कपिल कुमार, अनुज त्रिवेदी, लालचंद गुप्ता, विजय गुप्ता, भोला यादव, ओमप्रकाश, सुरेश कांति, मनीष शर्मा, ओमप्रकाश भाटिया, देवेश गुप्ता, सुनील कुमार, विकास सक्सेना, प्रद्युम्न सिंह आदि लघु व्यापारी नेता तथा बड़ी संख्या में लघु व्यापारी मौजूद रहे।

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required