Search for:
  • Home/
  • Haridwar/
  • हरिद्वार जिला कारागार से दो कैदी फरार

हरिद्वार जिला कारागार से दो कैदी फरार

Listen to this article

हरिद्वार जिला कारागार से शुक्रवार की देर रात दो कैदी रामलीला और निर्माण कार्य का फायदा उठाकर फरार हो गए, जिससे जेल प्रशासन और पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस दोनों कैदियों की तलाश में जुटी है। कैदियों के फरार होने से जेल प्रशासन पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक, कैदी पंकज निवासी रुड़की और राजकुमार निवासी गोंडा उत्तर प्रदेश रोशनाबाद जेल में बंद थे। पंकज हत्या के मामले में आजीवन कारावास काट रहा था तो राजकुमार अपहरण के मामले में विचाराधीन कैदी है। बताया जा रहा है कि रामलीला जेल में चल रही थी। साथ ही कुछ निर्माण भी अंदर चल रहा है। जिसको लेकर एक सीढ़ी लगी हुई थी। इसी बीच मौके का फायदा उठाकर दोनों कैदी फरार हो गए।

ऐसे में जेल प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो गए है। फिलहाल जेल प्रशासन से सम्पर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन नहीं हो सका। उधर पुलिस अधिकारियों का कहना कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required