पतंजलि में तीन दिवसीय अखिल भारतीय प्राचार्य विद्या सम्मेलन का भव्य शुभारंभ
Kuldeep Khandelwal/ Niti Sharma/ Kaviraj Singh Chauhan/ Vineet Dhiman/ Anirudh vashisth/ Mashruf Raja / Anju Sandi
उत्तराखंड के राज्यपाल ने किया उद्घाटन
हरिद्वार। पतंजलि विश्वविद्यालय में आज तीन दिवसीय अखिल भारतीय प्राचार्य विद्या सम्मेलन का भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ उत्तराखंड के राज्यपाल श्री ढालसिंह बेसम जी के द्वारा किया गया इस अवसर पर योग गुरु स्वामी रामदेव जी और आचार्य बालकृष्ण जी विशेष रूप से मौजूद रहे। राज्यपाल के पतंजलि परिसर में पहुंचने पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम के बीच भव्य स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में बाबा रामदेव ने कहा कि सनातन विरोधी शक्तियों के द्वारा लगातार सनातन को बदनाम करने का प्रयास किया जा रहा है। ऐसे में हमारी विरासत, हमारी संस्कृति और हमारे ज्ञान को बचाना और आगे बढ़ाना बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि जब हम अपनी संस्कृति को समझेंगे, अपने ज्ञान को समझेंगे तभी हम समझ पाएंगे कि “मैं ही ब्रह्म हूँ, मेरे ही अंदर राम है, कृष्ण है” और हमें अपने आप को आगे बढ़ाना है। तीन दिन तक चलने वाले इस सम्मेलन में देशभर से आए संतो प्राचार्य भारतीय शिक्षा पद्धति, संस्कृति और सनातन मूल्यों पर मंथन करेंगे।

