Search for:
  • Home/
  • Breaking News/
  • हरिद्वार में पांच पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र बदले

हरिद्वार में पांच पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र बदले

Listen to this article

Kuldeep Khandelwal/ Niti Sharma/ Kaviraj Singh Chauhan/ Vineet Dhiman/ Anirudh vashisth/ Mashruf Raja / Anju Sandi

संजय पूनिया को रुड़की CIU प्रभारी की जिम्मेदारी, चार अन्य पुलिसकर्मियों को भी मिली नई तैनाती

हरिद्वार। जनपद में पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भूल्लर ने चार उपनिरीक्षकों और एक अपर उपनिरीक्षक के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। तबादला आदेश के तहत पांच पुलिसकर्मियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इनमें संजय पूनिया को प्रभारी सीआईयू रुड़की बनाया गया है, जबकि अन्य अधिकारियों को विभिन्न कोतवाली, थाने और चौकी में तैनाती दी गई है।

जारी आदेश के अनुसार, खानपुर में वरिष्ठ उपनिरीक्षक के पद पर तैनात उपनिरीक्षक संजय पूनिया को वहां से स्थानांतरित कर प्रभारी सीआईयू रुड़की की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, लक्सर कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक सुरेश कुमार को वरिष्ठ उपनिरीक्षक खानपुर बनाया गया है।

इसी क्रम में चौकी प्रभारी अमानतगढ़ के पद पर तैनात उपनिरीक्षक मुनव्वर हुसैन को कोतवाली रुड़की भेजा गया है। थाना बुग्गावाला में तैनात उपनिरीक्षक सुनील रमोला को चौकी प्रभारी अमानतगढ़ की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा, श्यामपुर कोतवाली में तैनात अपर उपनिरीक्षक रविन्द्र गौड़ को स्थानांतरित कर चौकी प्रभारी चिड़ियापुर बनाया गया है।

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required