Search for:
  • Home/
  • Breaking News/
  • पूर्व कैबिनेट मंत्री समर्थकों सहित भाजपा में हुए शामिल

पूर्व कैबिनेट मंत्री समर्थकों सहित भाजपा में हुए शामिल

Listen to this article


Kuldeep Khandelwal/ Niti Sharma/ Kaviraj Singh Chauhan/ Vineet Dhiman

देहरादून। लोक सभा चुनाव पहले उत्तराखंड एकता पार्टी के अध्यक्ष व पूर्व कैबिनेट मंत्री दिनेश धनै सोमवार को अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो गए। उन्होंने अपनी पार्टी का विलय भी भाजपा में कर लिया।

श्रीनगर गढ़वाल सीट से चुनाव लड़े यूकेडी के केंद्रीय अध्यक्ष मोहन काला ने भी अपने समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। वही, कांग्रेस के प्रदेश महासचिव पीके अग्रवाल अपनी पत्नी लक्ष्मी अग्रवाल व समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण किया। उनकी पत्नी पछवा दून की जिला कांग्रेस अध्यक्ष पद पर थीं। भाजपा प्रदेश मुख्यालय में आयोजित यह ज्वाइनिंग कार्यक्रम तीन पालियों में हुआ।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने उन्हें पार्टी का पटका पहनाकर स्वागत किया। भट्ट ने कहा, लगातार पार्टी में शामिल होने वालों का सैलाब बताता है कि पीएम मोदी और सीएम धामी के नेतृत्व में समूचा उत्तराखंड भी भाजपामय हो गया है, इसलिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चुनावी रथ का राज्य की सभी सीटों पर प्रचंड जीत की हैट्रिक के साथ आगे बढ़ना निश्चित है।

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required