खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने किया कार्यशाला का आयोजन
Kuldeep Khandelwal/ Niti Sharma/ Kaviraj Singh Chauhan/ Vineet Dhiman/ Anirudh vashisth/ Mashruf Raja / Anju Sandi
व्यापारियों को दी कुट्टू, सिंघाड़े के आटे के भंडारण, गुणवत्ता, बिक्री एवं नियमों के संबंध में जानकारी
हरिद्वार। नवरात्र के दौरान कुट्टू एवं सिंघाड़े के आटे से होने वाली फूड प्वाइजनिंग की घटनाओं की रोकथाम एवं खाद्य सुरक्षा नियमों की जानकारी देने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा मध्य हरिद्वार स्थित होटल में कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यशाला में खाद्य कारोबार से जुड़े व्यापारियों एवं व्यापार मंडल प्रतिनिधियों को कुट्टू, सिंघाड़े के आटे के भंडारण, गुणवत्ता, बिक्री एवं नियमों के संबंध में आवश्यक जानकारी दी गई। खाद्य सुरक्षा विभाग के उपायुक्त महिमानंद जोशी, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिलीप जैन, कैलाश टमटा, योगेंद्र, आशीष भार्गव आदि अधिकारियों ने कुट्टू के आटे के भंडारण, उपयोग, बिक्री व खरीद के संबंध में भी व्यापारियों को जानकारी दी।
शहर व्यापार मंडल ज्वालापुर के अध्यक्ष विपिन गुप्ता ने कहा कि व्यापार मंडल सदैव व्यापारी हितों के साथ खड़ा है। व्यापारियों को समय-समय पर विभागीय नियमों की जानकारी दी जानी चाहिए। जिससे अनजाने में किसी परेशानी का सामना न करना पड़े। शहर महामंत्री विक्की तनेजा ने कहा कि व्यापारियों को नियमों की स्पष्ट जानकारी देकर जागरूक करना विभाग एवं व्यापारियों दोनों के हित में है। कार्यशाला में ऋषिलाल, दीपक गोयल, मगन बंसल, मनोज मंगल, खुशहाल मित्तल, मुकेश मल्होत्रा, प्रमोद तनेजा, संजीव, राकेश कुमार, गगन, गौरव गोयल, मुकेश सैनी सहित बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।

