Search for:
  • Home/
  • Uttarakhand/
  • 5 राज्यों के चुनावी कार्यक्रम का हुआ एलान, पढ़े विस्तार से

5 राज्यों के चुनावी कार्यक्रम का हुआ एलान, पढ़े विस्तार से

Listen to this article

आज निर्वाचन आयोग की तरफ से सोमवार को देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान हो गया है। मध्यप्रदेश में 17 नवंबर को मतदान होगा, जबकि 3 दिसंबर को मतगणना की जाएगी। चुनाव की तारीखों की घोषणा और आज से मध्यप्रदेश में आचार संहिता भी लागू हो गई है।  विधानसभा चुनाव से जुड़ी अन्य जरूरी यहां नीचे –

कार्यक्रम पर एक नज़र –

आपको बतादें कि इस बार के मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए 21 अक्टूबर को अधिसूचना जारी की जाएगी इसके आलावा नामांकन की आखिरी तारीख 30 अक्टूबर रखी गई है। 31 अक्तूबर तक नामांकन पत्रों को जांचा जाएगा और प्रत्याशी दो नवंबर तक नाम वापस ले सकते हैं। 17 नवंबर को मतदान रखा गया है उसके बाद 3 दिसंबर को मतगणना होगी, पांच दिसंबर को चुनाव की प्रक्रिया समाप्त होगी।

2. मतदाता संख्या –

मध्यप्रदेश में कुल 5 करोड़ 61 लाख 36 हजार 229 वोटर हैं। इसमें पुरुष मतदाता 2 करोड़ 88 लाख 25 हजार 607 है। और  महिला मतदाता 2 करोड़ 72 लाख 33 हजार 945 है। थर्ड जेंडर 1373 है। 75 हजार 304 पोस्टल बैलेट से मतदान करेंगे। पहली बार मतदान करने वाले युवा मतदाता जिनकी उम्र 18-19 वर्ष की है उनकी संख्या 22 लाख 36 हजार 564 है जो निर्णायक भूमिका निभाएंगे।

3. कितनी सीटों पर चुनाव ? 
मध्यप्रदेश की 230 विधानसभा सीटों पर चुनाव होंगे और प्रदेश की 148 सीटें सामान्य, 35 सीटें अनुसूचित जाति, 47 सीटें अनुसूचित जनजातीय वर्ग के लिए रखी गई हैं।

4.वोट डालते समय अनिवार्य आईडी –
मतदान केंद्र पर मतदाता आधार कार्ड, मनरेगा कार्ड, बैंक की फोटो लगी हुई पासबुक, पासफोर्ट, स्वास्थ्य बीमा कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पेन कार्ड, सांसद, विधायकों द्वारा जारी फोटो लगे पहचान कार्ड, फोटो लगे हुए पेंशन कार्ड के मध्यम से एंट्री ले सकेंगे।5. कितने मतदान केंद्र ?-  

मध्यप्रदेश में 64,523 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

6. बुजुर्ग और दिव्यांग के लिए ये हुआ एलान-
दिव्यांग मतदाताओं, 80 वर्ष से ज्यादा आयु के वरिष्ठ नागरिकों के लिए खास पहल की गई है। चुनाव संचालन नियम, 1961 के नियम 27ए में संशोधन किया गया है। दिव्यांग और बुजुर्ग मतदाताओं को डाक मतपत्र की वैकल्पिक सुविधा होगी।

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required