दुर्गा पूजा पंडालों से विदा हुईं माँ दुर्गा, महिलाओं ने खूब खेला सिन्दूर
Kuldeep khandelwal/ niti sharma/ kaviraj singh chauhan
नवरात्री पूजन का समापन हुआ और आज दशहरे की धूम है जिस दिन आज दुर्गा पूजा पंडालों से दुर्गा मां की प्रतिमाएं विदा हो रहीं हैं जहां सिन्दूर खेला की रस्म भी बड़े धूम धाम से मनाई जा रही है। इसी कड़ी में लखनऊ के अलग-अलग घाटों पर उनका विसर्जन हुआ और उससे पहले पूजा पंडालों पर विधिवत पूजा-अर्चना हुई। महिलाओं ने खूब रंग खेला। दुर्गा प्रतिमा को सिंदूर लगाती हुईं महिलाएं , खूब सिन्दूर के रंग में रंगी।