Search for:
  • Home/
  • Breaking News/
  • बारिश-बर्फबारी से मैदानी इलाकों में बढ़ी ठण्ड

बारिश-बर्फबारी से मैदानी इलाकों में बढ़ी ठण्ड

Listen to this article

Kuldeep Khandelwal/ Niti Sharma/ Kaviraj Singh Chauhan/ Vineet Dhiman

प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में बीते दो दिन हुई जबरदस्त बारिश के बाद बर्फ पड़ी है। जिसके प्रभाव असर अगले कुछ दिनों तक मैदानी इलाकों में देखा जाएगा और मैदानी इलाकों में ठण्ड जमकर महसूस की भी जा रही है।मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश भर में 18 दिसंबर तक मौसम शुष्क तो रहेगा, लेकिन शीतलहर के चलते पहाड़ से लेकर मैदान तक सुबह-शाम के समय ठंड महसूस होगी। इसके अलावा दोनों समय के तापमान में गिरावट भी दिख रही है। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया है कि चार धाम समेत ऊंचाई वाले इलाकों में हुई बर्फबारी का सीधा असर मैदानी इलाकों के तापमान में रहता है। शीतलहर के चलने से सुबह-शाम के साथ दिन के तापमान में भी असर देखने को मिला है। कुछ दिनों से मैदानी इलाकों के अधिकतम तापमान में एक-दो डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की जा रही थी। यही वजह है कि मैदानी इलाकों में सुबह के समय कोहरे की चादर लोगों को परेशान करने लगीं हैं।

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required