Search for:
  • Home/
  • Blog/
  • CM Dhami participated in Ram Rajya Shobha Yatra

CM Dhami participated in Ram Rajya Shobha Yatra

Listen to this article

CM धामी राम राज्य शोभा यात्रा मे शामिल हुए।
परेड ग्राउंड देहरादून मे श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा उत्सव समिति द्वारा आयोजित राम राज्य शोभा यात्रा मे मुख्य मन्त्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रतिभाग किया। मुख्य मन्त्री ने कहा प्रधान मन्त्री नरेन्द्र मोदी के मार्ग दर्शन मे राम मंदिर बनाये जाने का मार्ग प्रशस्त हुआ है ।
मुख्य मन्त्री धामी ने कहा देवभूमि उत्तराखंड से भगवान श्री राम का विशेष नाता है। देवप्रयाग में भगवान श्री राम को समर्पित रघुनाथ मंदिर लएवं बागेश्वर जनपद में निर्मल बहती सरयू नदी है। मां सरयू का उद्गम स्थल हमारे उत्तराखंड में है एवं सरयू किनारे ही अयोध्या धाम में श्री राम विराजमान हैं।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, सांसद श्रीमती माला राज्यलक्ष्मी शाह, विधायक खजान दास, विनोद चमोली, श्रीमती सविता कपूर, आरएसएस के प्रांत प्रचारक डॉ शैलेंद्र सिंह, महंत रमन गोस्वामी, महंत कृष्णा गिरी महाराज, महामंत्री संगठन अजेय कुमार, सिद्धार्थ अग्रवाल एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required