Search for:
  • Home/
  • Breaking News/
  • बच्चों की साइकिल चोरी करने के आरोपित दबोचे

बच्चों की साइकिल चोरी करने के आरोपित दबोचे

Listen to this article

हरिद्वार, 27 अगस्त। बच्चों की साइकिल चोरी करने के मामले में कनखल कोतवाली पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों के कब्जे से चोरी की गयी दो साइकिल बरामद की गयी हैं। बरामद साईकिलों की कीमत 25 हजार रूपए है। कनखल कोतवाली अंतर्गत राजा गार्डन रमा विहार कालोनी निवासी केतन सिंह व गोपाल धाम निवासी महिला ने बच्चों की साइकिल चोरी कर लिए जाने के संबंध में मुकद्मा दर्ज कराया था।

मुकद्मा दर्ज करने के बाद पुलिस ने सुरागरसी करते हुए धनपुरा निवासी विकास पुत्र सुशील व अंकित पुत्र विरेन्द्र कृष्णा एम्कलेव जगजीतपुर से गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की गई साइकिल बरामद कर ली। पुलिस टीम में एएसआई ललित मोहन, हेडकांस्टेबल प्रमोद शर्मा, कांस्टेबल रघुवीर सिंह व भूपेन्द्र सिंह शामिल रहे।

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required