गैरसैंण पहुंचे हरीश रावत, उपवास करेंगे
Kuldeep Khandelwal/ Niti Sharma/ Kaviraj Singh Chauhan/ Vineet Dhiman/ Anirudh vashisth/ Mashruf Raja / Anju Sandip
उत्तराखंड विधानसभा का मानसून सत्र के पहले दिन पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता हरीश रावत गैरसैंण के रामलीला मैदान पहुंचे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। वह अब वीर चंद्र सिंह की मूर्ति पर माल्यार्पण के बाद उपवास करेंगे। उपवास के बाद टाॅर्च से गैरसैंण की ग्रीष्मकालीन राजधानी को खोजने का काम करेंगे। कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश नेगी ने बताया कि इस कार्यक्रम को सफल बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। मानसून सत्र के पहले दिन पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता हरीश रावत गैरसैंण के रामलीला मैदान पहुंचे। यहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। वह अब वीर चंद्र सिंह की मूर्ति पर माल्यार्पण के बाद उपवास करेंगे। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं।