आज देश के लिए ईमानदारी से जीने की जरुरत है, देश को भ्रष्टाचार से मुक्त करने की जरुरत है: त्रिवेंद्र
Kuldeep Khandelwal/ Niti Sharma/ Kaviraj Singh Chauhan/ Vineet Dhiman/ Anirudh vashisth/ Mashruf Raja / Anju Sandip
भाजपा संगठन की ओर से ऋषिकेश विधानसभा स्तर पर भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत, कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल, जिलाध्यक्ष भाजपा रविन्द्र सिंह राणा, मेयर अनिता ममगाई ने किया। इस मौके पर भारत माता की जय सहित देश समर्पित नारे भी लगाए गये। जबकि देश के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले महान पुरुषों को नमन भी किया गया। इस दौरान यात्रा मार्ग में विभिन्न जगहों पर पुष्प वर्षा हुई।
नगर निगम ऋषिकेश परिसर से तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया गया। विभिन्न मार्गो से होते हुए तिरंगा यात्रा त्रिवेणी घाट पर सम्पन्न हुई।हरिद्वार सांसद और पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों की बलिदान की वजह से आज हम खुले आसमान में सांस ले पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि तिरंगा चंद गज का कपड़ा नहीं है। तिरंगे की ताकत 130 करोड़ भारतीयों को एकजुट करने की है। आने वाले पीढ़ियों को इससे संदेश दिया जा रहा है कि हम सब भारत को एकजुट रखेंगे, भारत को आगे बढ़ाएंगे। उन्होंने कहा कि हमारे नौनिहाल देश का भविष्य हैं। उन्होंने कहा कि आज देश के लिए ईमानदारी से जीने की जरुरत है, देश को भ्रष्टाचार से मुक्त करने की जरुरत है|
इस अवसर पर सांसद त्रिवेंद्र ने सभी क्षेत्रवासियों से इस राष्ट्रव्यापी अभियान में प्रतिभाग कर अपने-अपने घरों में तिरंगा फहराने की अपील की।