Search for:
  • Home/
  • Uttarakhand/
  • कांवड़ ड्यूटी में तैनात चिकित्सक की दुर्घटना में मौत

कांवड़ ड्यूटी में तैनात चिकित्सक की दुर्घटना में मौत

Listen to this article

Kuldeep Khandelwal/ Niti Sharma/ Kaviraj Singh Chauhan/ Vineet Dhiman/ Anirudh vashisth/ Mashruf Raja / Anju Sandip

कांवड़ मेले में ड्यूटी दे रहे हरिद्वार के एक चिकित्सक की सड़क दुघर्टना में मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।


जानकारी के मुताबिक इमलीखेड़ा ब्लॉक में तैनात डॉ गुंजन सैनी उम्र 36 वर्ष फिलहाल मेला ड्यूटी में मंगलौर पुल के पास अस्थाई चिकित्सा शिविर में तैनात थे। कल कावड़ ड्यूटी के बाद रात्रि में वापस घर गांव सढौली मंगलौर जाते हुए वह दुर्घटना का शिकार हो गए। देर रात पुलिस को उनके घायल होने की सूचना मिली। दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। मृतक चिकित्सक अपने पीछे छह वर्ष की लड़की व आठ माह का लड़का व पत्नली को छोड़ गए हैं।

आज सुबह उपचार के दौरान उनका निधन हो गया। उनके निधन का समाचार मिलते ही चिकित्सकों में शोक की लहर दौड़ गई। सीएमओ आरपी सिंह सहित अनेक चिकित्सकों ने उनकी मृत्यु पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी।

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required