बॉलीवुड गायक सोनू निगम ने किए भगवान केदारनाथ के दर्शन
Kuldeep Khandelwal/ Niti Sharma/ Kaviraj Singh Chauhan/ Vineet Dhiman/ Anirudh vashisth/ Mashruf Raja / Anju Sandip
बॉलीवुड गायक सोनू निगम ने आज सुबह भगवान केदारनाथ के दर्शन किए। सोनू निगम आज सुबह सवा सात बजे हेलीकॉप्टर से केदारनाथ धाम पहुंचे। हेलीपैड पर तीर्थयात्री और उनके प्रशंसक बड़ी संख्या में उन्हें देखने और बातचीत करने के लिए को उत्सुक दिखे। बाद में कई प्रशंसकों ने उनके साथ फोटो खिंचवाए। वहीं हेलीपैड पर मंदिर समिति और तीर्थपुरोहित समाज ने उनका स्वागत किया। उनके साथ पारिवारिक जन भी केदारनाथ दर्शन को पहुंचे थे। हेलीपैड से पैदल वह केदारनाथ मंदिर आए और बाहर से प्रणाम किया। उन्होंने यात्रियों के साथ ही मंदिर में प्रवेश किया और भगवान शिव की अराधना की। साथ ही जलाभिषेक किया। मंदिर प्रांगण में मंदिर समिति प्रभारी अधिकारी/अधिशासी अभियंता अनिल ध्यानी ने सोनू निगम को भगवान केदारनाथ का प्रसाद भेंट किया और उनका स्वागत किया।
