Search for:

हृदय रोग के सरल उपचार

Listen to this article


Kuldeep Khandelwal/ Niti Sharma/ Kaviraj Singh Chauhan/ Vineet Dhiman/ Anirudh vashisth/ Mashruf Raja / Anju Sandip

1ः- लहसुन में एन्टिआक्सीडेन्ट तत्व होते हैं और हृदय रोगों में आशातीत लाभकारी घरेलू पदार्थ है। लहसुन में खून को पतला रखने का गुण होता है। इसके नियमित उपयोग से खून की नलियों में कोलेस्टरोल नहीं जमता है। हृदय रोगों से निजात पाने में लहसुन की उपयोगिता कई वैज्ञानिक शोधों में प्रमाणित हो चुकी है। लहसुन की 4 कली चाकू से बारीक काटें, इसे 75 ग्राम दूध में उबालें। मामूली गरम हालत में पी जाएं। भोजन पदार्थों में भी लहसून प्रचुरता से इस्तेमाल करें।

2ः- अंगूर हृदय रोगों में उपकारी है। जिस व्यक्ति को हार्ट अटैक का दौरा पड़ चुका हो उसे कुछ दिनों तक केवल अंगूर के रस के आहार पर रखने के अच्छे परिणाम आते हैं। इसका उपयोग हृदय की बढी हुई धड़कन को नियंत्रित करने में सफलतापूर्वक किया जा सकता है। हृद्शूल में भी लाभकारी है।

3ः- शकरकंद भूनकर खाना हृदय को सुरक्षित रखने में उपयोगी है। इसमें हृदय को पोषण देने वाले तत्व पाये जाते हैं। जब तक बाजार में शकरकंद उपलब्ध रहें उचित मात्रा में उपयोग करते रहना चाहिये।

4ः- प्याज हृदय रोगों में हितकारी है। रोज सुबह 5 मिली प्याज का रस खाली पेट सेवन करना चाहिये। इससे खून में बढे़ हुए कोलेस्टरोल को नियंत्रित करने भी मदद मिलती है।

Dr.(Vaid) Deepak Kumar
Adarsh Ayurvedic Pharmacy
Kankhal Hardwar aapdeepak.hdr@gmail.com
9897902760

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required