Search for:
  • Home/
  • Breaking News/
  • धामी कैबिनेट की बैठक होगी आज, कई अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

धामी कैबिनेट की बैठक होगी आज, कई अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

Listen to this article

Kuldeep Khandelwal/ Niti Sharma/ Kaviraj Singh Chauhan/ Vineet Dhiman/ Anirudh vashisth/ Mashruf Raja / Anju Sandi

शुक्रवार को होगी धामी कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक, कई अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में शुक्रवार को प्रदेश मंत्रिमंडल की महत्वपूर्ण बैठक होगी। बैठक दोपहर 12 बजे सचिवालय में आयोजित की जाएगी। बैठक में विभिन्न विभागों से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा होने के साथ ही सरकार कुछ अहम नीतिगत और प्रशासनिक फैसले ले सकती है।

कैबिनेट बैठक में गृह, खेल, परिवहन, शिक्षा, शहरी विकास और वन विभाग से संबंधित प्रस्ताव प्रमुखता से रखे जाने की संभावना है। इन विभागों से जुड़े प्रस्तावों पर मंत्रिमंडल की मंजूरी मिल सकती है। इसके अलावा अन्य विभागों के मामलों पर भी विचार-विमर्श किया जा सकता है। बैठक में प्रस्तावों पर चर्चा के बाद लिए जाने वाले निर्णयों की जानकारी सरकार की ओर से बैठक समाप्त होने के बाद साझा की जाएगी। आगाम योजनाओं, प्रशासनिक व्यवस्थाओं और विभिन्न विभागों से जुड़े नीतिगत मामलों के लिहाज से शुक्रवार की कैबिनेट बैठक को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required