यूनियन बैंक शाखा के प्रबंधक के जन्म दिन पर बैंक में किया गया सुंदरकांड का पाठ
Kuldeep Khandelwal/ Niti Sharma/ Kaviraj Singh Chauhan/ Vineet Dhiman/ Anirudh vashisth/ Mashruf Raja / Anju Sandi
हरिद्वार। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की हरिद्वार शाखा के प्रबंधक गौपाल मौर्य के जन्मदिन के अवसर पर मंगलवार को बैंक में सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। बैंक परिसर में आयोजित धार्मिक अनुष्ठान में संतों, राजनेताओं और व्यापारियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में राम मंदिर आंदोलन जुड़े रहे विनय कटियार, गंगा महासभा के अध्यक्ष नितिन गौतम, उछाली आश्रम के महंत, यूनियन बैंक के डीजीएस संदीप, उद्योगपति अनंतराम जायसवाल, युवा व्यवसायी सागर जायसवाल सहित कई गणमान्य लोग शामिल रहे।
सुंदरकांड पाठ के उपरांत विधिवत आरती कर उपस्थित लोगों को प्रसाद वितरित किया गया। वरिष्ठ भाजपा नेता विनय कटियार ने कहा बैंक जैसे वित्तीय संस्थान में सुंदरकांड का पाठ होना एक अनूठी और प्रेरणादायक पहल है। कामकाज के बीच सनातन मूल्यों को सहेजना समाज के लिए सकारात्मक संदेश है। यूनियन बैंक के उप महाप्रबंधक संदीप ने कहा कि गोपाल मौर्य द्वारा शुरू की गई यह परंपरा बेहद सराहनीय है।
ऐसे आयोजनों से कार्यस्थल पर सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। अन्य शाखाओं में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने का प्रयास किया जाएगा। शाखा प्रबंधक गोपाल मौर्य ने कहा ईश्वर की आराधना और संतों के आशीर्वाद से बेहतर जन्मदिन का कोई उपहार नहीं हो सकता। उन्होंने सभी अतिथियों और साथी बैंककर्मियों का आभार जताया।

