पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत जी ने गृहमंत्री अमित शाह जी से दिल्ली में की मुलाकात
Kuldeep Khandelwal/ Niti Sharma/ Kaviraj Singh Chauhan/ Vineet Dhiman/ Anirudh vashisth/ Mashruf Raja / Anju Sandi
पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत जी ने आदरणीय गृहमंत्री श्री अमित शाह जी से की भेंट, जोशीमठ आपदा पर की चर्चा
नई दिल्ली। पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत जी ने आज नई दिल्ली में आदरणीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह जी से सौजन्य भेंट की। इस दौरान जोशीमठ आपदा, तमक नाले पर वैली ब्रिज एवं राहत कार्यों आदि पर विस्तार से वार्ता हुई। श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत जी ने गृहमंत्री जी को आपदा प्रभावित क्षेत्रों की जमीनी स्थिति से अवगत कराते हुए कहा कि प्रभावित परिवारों को त्वरित सहायता, सुरक्षित पुनर्वास एवं स्थायी समाधान की अत्यंत आवश्यकता है।
बैठक में आपदा प्रभावित क्षेत्रों में चल रहे राहत कार्यों की प्रगति, वैकल्पिक आवास व्यवस्था और भविष्य में आपदा रोकथाम हेतु दीर्घकालिक उपायों पर भी विचार-विमर्श किया गया। आदरणीय गृहमंत्री श्री अमित शाह जी ने उत्तराखंड के प्रति संवेदनशीलता व्यक्त करते हुए कहा कि केंद्र सरकार आपदा प्रभावितों के साथ खड़ी है और पुनर्वास एवं राहत कार्यों के लिए हर संभव सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा।

