उत्तराखंड में भारी बारिश के लिए फिर चेतावनी जारी
Kuldeep Khandelwal/ Niti Sharma/ Kaviraj Singh Chauhan/ Vineet Dhiman/ Anirudh vashisth/ Mashruf Raja / Anju Sandi
17 जुलाई तक फिर झमाझम बरसात
उत्तराखंड में मौसम के बढ़ते उतार चढ़ाव के बीच कहीं भरी गर्मी का सामना लोगों को पड़ रहा है वही बरसात सभी जनजीवन अस्त व्यस्त है राज्य मौसम विज्ञान केंद्र मैं 14 जुलाई को पर्वतीय जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने एवं वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर होने की संभावना है । वही 15 जुलाई को चम्पावत, बागेश्वर एवं पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना काजल अलर्ट जारी किया है । वही पर्वतीय जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने एवं वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर होने की संभावना व उधम सिंह नगर जनपद में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने की संभावना है मौसम विभाग ने 16 जुलाई को देहरादून, नैनीताल, पिथोरागढ़ एवं बागेश्वर जनपदो में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना जताते हुए पर्वतीय जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने एवं वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर होने की संभावना जताई है।
मौसम विभाग के अनुसार 17 जुलाई को हरिद्वार एवं उधम सिंह नगर जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने की संभावना है व उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, देहरादून, पिथोरागढ़ एवं बागेश्वर जनपदों में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना व पर्वतीय जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने एवं वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर होने की संभावना है। उत्तराखंड राज्य के हरिद्वार एवं उधम सिंह नगर जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने की संभावना है।

